फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Weather: बारिश से किश्तवाड़ के हाकू नाले में बाढ़, तीन घंटे रुकी रही मचैल यात्रा, 100-160MM तक बारिश

Fri, 09 Aug 2024 03:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, जम्मू/किश्तवाड़

सार

पिछले चौबीस घंटे में जम्मू के कई स्थानों पर 100 से 160 मिलीमीटर तक बारिश हुई है। धुंध और बादलों से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा लगातार प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
रास्ते पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के बीच वीरवार को किश्तवाड़ में भारी बारिश से गुलाबगढ़-चिशोती के बीच पड़ने वाले हाकू नाले में अचानक बाढ़ आने से मार्ग टूट गया। इससे तीन घंटे तक मचैल यात्रा रुकी रही। एहतियातन श्रद्धालुओं को सुबह 11 बजे से दोपहर करीब दो बजे तक रास्ते में ही रोके रखा। धुंध और बादलों से कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा लगातार प्रभावित हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू के कई स्थानों पर 100 से 160 मिलीमीटर तक बारिश हुई है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 और 11 अगस्त को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। आगामी 14 अगस्त तक कुछ हिस्सों में बारिश होगी। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू के कई स्थानों पर तेज बारिश ने तबाही मचाई है। जम्मू एयरपोर्ट क्षेत्र में 159.2 मिलीमीटर (एमएम), जम्मू में 100.4 मिमी, चट्ठा जम्मू में 91.5 मिमी बारिश हुई। सांबा में 41, बनिहाल में 2.0, बटोत में 3.0, कटड़ा में 30.5 और भद्रवाह में 14.0 मिलीमीटर बारिश हुई। जम्मू में दिन का पारा 32.9 और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 27.8, बटोत में 27.7, कटड़ा में 29.4 और भद्रवाह में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

घाटी में मौसम साफ, श्रीनगर में अधिकतम पारा 32.4 डिग्री
कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने से श्रीनगर सहित अन्य जिलों में पारा 32 से 34 डिग्री के बीच चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.4, पहलगाम में 26.3 और गुलमर्ग में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें