फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: टिड्डी दल आया तो हेलिकॉप्टर से स्प्रे कर किया जाएगा सफाया

Sun, 31 May 2020 10:33 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी सतीश वालिया, जम्मू

सार

  • कृषि विभाग ने पंजाब से सटे सीमावर्ती क्षेत्र में बनाईं मॉनीटरिंग टीमें
  • किसानों को दिए जाएंगे 10 हजार पंप, रसायन के साथ केरोसिन का होगा इस्तेमाल   
विज्ञापन
grasshopper attack
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई हिस्सों में फसलों को चट कर रहा टिड्डी दल जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करता है तो हेलिकॉप्टर और हजारों मैनुअल पंपों से टिड्डियों का सफाया किया जाएगा। सरकार ने बाकायदा पंजाब सीमा के पास मॉनीटरिंग टीमों का गठन कर दिया है। टिड्डी दल से निपटने के लिए कृषि व संबंद्ध विभागों की टीमें बनाई गई हैं। हेलिकॉप्टर से स्प्रे के अलावा किसानों को 10 हजार पंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार टिड्डियों के दल घास, सब्जियों, पेड़ों के पत्तों के अलावा फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। बाहरी राज्यों में इनके आक्रमण से काफी नुकसान हो चुका है। हालांकि अभी तक जम्मू में टिड्डियों की मौजूदगी नहीं पाई गई है। पंजाब का कृषि विभाग भी लगातार संपर्क में है। टिड्डियों से निपटने के लिए केरोसिन, रासायनिक दवा को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाया जा रहा है।

टिड्डियों के नुकसान को रोकने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पंजाब बार्डर पर टीमें बनाई गई हैं। टिड्डी दल आने का अंदेशा होते ही निपटने के इंतजाम शुरू कर दिए जाएंगे। हेलिकॉप्टर सेवा के लिए पहले से कहा जा चुका है। किसानों को 10 हजार पंप दिए जाएंगे। विभाग 100 बड़े पंप से अलग स्प्रे करेगा।  

विज्ञापन

- इंद्रजीत सिंह, निदेशक, कृषि विभाग, जम्मू संभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें