फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शरिका विहार, लोअर रूप नगर, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
प्रीत्तम सिंह, मूवमेंट क​ल्कि के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य
विज्ञापन
जम्मू। मूवमेंट कल्कि के एडवाइजरी बोर्ड सदस्य प्रीतम शर्मा ने कहा कि एक तरफ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी सुविधा दी गई, वहीं बिजली और पानी की निर्बाध आपूर्ति करना भूल गई है। मौजूदा समय में शरिका विहार, लोअर रूप नगर, ईडब्ल्यूएस कॉलोनी और कई अन्य क्षेत्रों में पीने का पानी नलों में नहीं आ रहा है। जिन घरों में पाइपलाइन से जलापूर्ति नहीं होती थी, वहां पीएचई विभाग द्वारा मुफ्त टैंकर सेवा प्रदान की जाती थी। स्थानीय पार्षदों के माध्यम से सेवा मिल रही थी। लेकिन, अब टैंकर मंगवाने के लिए तीन सौ रुपये अदा करने पड़ रहे हैं। बुकिंग करने पर भी टैंकर की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पैट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। इससे निजी टैंकर जलापूर्ति पर ज्यादा पैसे मांग रहे हैं। बिजली कटौती के कारण भी पानी की समस्या विकराल हो गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें