जम्मू। जम्मू पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ओर से मिडिल स्कूल राजीव नगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसएसपी एएनटीएफ राज कुमार सहित डीएसपी तनवीर गिलानी व अन्यों ने छात्रों नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूक किया। साथ ही नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में भाग लेने पर जोर दिया गया। संवाद