-वित्त आयुक्त गृह विभाग राज कुमार गोयल की श्रीनगर, वित्त आयुक्त जलशक्ति विभाग शालीन काबरा की पुलवामा में ड्यूटी
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण 15 से 26 दिसंबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न विभागों के 24 प्रमुख और प्रशासिनक सचिवों की विभिन्न जिलों में ड्यूटी लगाई है।
वित्त आयुक्त गृह विभाग राज कुमार गोयल श्रीनगर में रहेंगे। वित्त आयुक्त जलशक्ति विभाग शालीन काबरा पुलवामा, प्रमुख सचिव वन विभाग धीरज गुप्ता बारामूला, प्रमुख सचिव आवास और शहरी विकास विभाग प्रशांत गोयल डोडा, प्रमुख सचिव आरएंडबी विभाग शैलेंद्र कुमार शोपियां, प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग एच राजेश प्रसाद किश्तवाड़, प्रमुख वित्त विभाग संतोष दत्तात्रेय किश्तवाड़, प्रमुख सचिव स्कूल और उच्च शिक्षा आलोक कुमार श्रीनगर, आयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग संजीव वर्मा डोडा, आयुक्त सचिव विज्ञान और प्रद्यौगिकी विभाग सौरभ भगत कुलागम, आयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग मंदीप कौर बढ़गाम, आयुक्त सचिव सूचना और प्रद्यौगिकी प्रेरणा पुरी कठुआ, आयुक्त सचिव समाज कल्याण विभाग शीतल नंदा रामबन, आयुक्त सचिव सहकारिता विभाग यश मुदगल अनंतनाग, आयुक्त सचिव उद्योग और वाणिज्य विक्रमजीत सिंह डोडा, सचिव खनन विभाग रशिम सिंह पुंछ, सचिव युवा सेवा और खेल विभाग सरमद हफीज शोपियां, सचिव परिवहन जी प्रसन्ना रामास्वामी शोपियां, सचिव आतिथ्य और प्रोटोकॉल विभाग तलत परवेज रोहिला बांदीपोरा, सचिव श्रम और रोजगार विभाग रेहाना बैतूल बांदीपोरा, सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भुपेंद्र सिंह पुलवामा, सचिव पर्यटन डॉ. सैय्यद आबिद राशिद शाह कुपवाड़ा, सचिव आपदा प्रबंधन राहत पुनर्वास और पुनर्निर्माण नाजिम जाई खान कुपवाड़ा, प्रशासिनक सचिव फूलों की खेती पार्क और उद्यान शेख फ्याज अहमद पुलवामा में रहेंगे। ब्यूरो