फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: खिलाड़ी से यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष

Thu, 10 Aug 2023 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीड़िता ने स्पोर्ट्स काउंसिल को लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर स्पोर्ट्स काउंसिल ने एक समिति बनाई और रिपोर्ट संभागीय खेल अधिकारी जम्मू को सौंप दी है। सिख प्रोग्रेसिव फ्रंट ने मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में महिला खिलाड़ी के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता हॉकी की खिलाड़ी है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर हॉकी एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह कुक्कू पर आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्पोर्ट्स काउंसिल को लिखित शिकायत दी थी, जिसके आधार पर स्पोर्ट्स काउंसिल ने एक समिति बनाई और रिपोर्ट संभागीय खेल अधिकारी जम्मू को सौंपी जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी मामला आगे नहीं बढ़ा। 

विज्ञापन


सिख प्रोग्रेसिव फ्रंट ने महिला खिलाड़ी के समर्थन में प्रेस वार्ता कर स्पोर्ट्स काउंसिल पर इस मामले को गंभीरता से नहीं लेने और दबाने का आरोप लगाया है। सिख प्रोग्रेसिव फ्रंट के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह ने कहा कि यौन उत्पीड़न का मामला जून महीने का है। जूनियर महिला हॉकी खिलाड़ी ने हॉकी जम्मू-कश्मीर के उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह कुक्कू के खिलाफ स्पोर्ट्स काउंसिल में शिकायत दर्ज करवाई है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पोर्ट्स काउंसिल ने एक समिति बनाई। समिति ने जांच की और पीड़ित खिलाड़ी के बयान भी लिए। इसमें पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसके कपड़े, कद और त्वचा के रंग पर टिप्पणी करता था। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स काउंसिल को तत्काल प्रभाव से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 
विज्ञापन


उसके खिलाफ पहले ही एक मामले में एफआईआर भी दर्ज है, इसके बावजूद भी वह अपने पद पर बना हुआ है। प्रेस वार्ता के दौरान इस मामले को लेकर स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव नुजूहत गुल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले को लेकर बनी कमेटी की रिपोर्ट को जल्द साझा करेंगे।

यौन उत्पीड़न के मामले की जांच समिति की एक सदस्य ने नाम नहीं लिखने की शर्त पर बताया कि समित ने पीड़िता का बयान ले लिया है। अब फिर से बयान देने के लिए कहा गया है, लेकिन इसके बाद पीड़िता कभी अपना बयान देने समिति के समक्ष नहीं आई। समिति के सदस्य के मुताबिक पीड़िता के बयान पर उसके हस्ताक्षर होने जरूरी हैं, लेकिन उस दौरान पीड़िता समिति को बिना बताए ही प्रतियोगिता में खेलने चली गई। इसके बाद भी उससे संपर्क किया गया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी का भी पक्ष लिया जाना है, लेकिन जब तक पीड़िता का हस्ताक्षर युक्त बयान नहीं मिलता तब तक उससे पूछताछ समिति नहीं कर पाएगी। समित ने पीड़िता का लिए बयान की कॉपी संभागीय खेल अधिकारी को सौंप दी है। जब भी पीड़िता अपना बयान देना चाहेगी तो समिति उसका बयान लेगी।

राजिंदर सिंह ने ओरोपों को बताया बेबुनियाद

मुझ पर लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। स्पोर्ट्स काउंसिल ने शिकायत के दूसरे दिन ही जांच समिति बनाई थी, जिसने रिपोर्ट दे दी है। अगर मुझ पर कोई भी आरोप सिद्ध होता है तो कार्रवाई की जाए। मुझ पर लगाए आरोपों का जवाब मैं जल्द ही प्रेस वार्ता कर दूंगा। -राजिंदर सिंह कुक्कू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर हॉकी एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें