मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की याद और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आगामी 8 अगस्त को अवकाश पर जम्मू विश्वविद्यालय को खोला रखा जाएगा। इसमें सभी विभागों में आम दिनों की तरह कामकाज होगा।
कलाम को याद करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। जम्मू विश्वविद्यालय में उनके दौरे की डाकोमेंट्री फिल्म को भी दिखाया जाएगा।
मंगलवार को कुलपति प्रो. आरडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में यह फैसला लिया गया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।