फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अदालत की कार्यवाही में समझे कानूनी पेशेवरों के दावपेंच

विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अदालत में मौजूद विद्यार्थी और शिक्षक   स्रोत - विवि 
विज्ञापन
- जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल के विद्यार्थियों ने किया अदालत का दौरा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के लॉ स्कूल के छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने वीरवार को कानून प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ के लिए अदालत का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सिविल और क्रिमिनल मामलों की न्यायिक प्रक्रिया को समझा।

इस दौरान विद्यार्थियों ने विशेष न्यायाधीश (एंटी करप्शन) हक नवाज जरगर और मुंसिफ जज रेखा शर्मा से बातचीत कर अदालत की कार्रवाई को समझा। खास बात यह रही कि रेखा शर्मा खुद लॉ स्कूल की पूर्व छात्रा हैं। दोनों न्यायाधीशों ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और मुकदमेबाजी की रणनीतियों, करियर में आने वाली चुनौतियों और कानूनी क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा पर विस्तार से चर्चा की। इससे पहले लॉ स्कूल की निदेशक प्रो सीमा रोहमेत्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए व्यावहारिक शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षणिक भ्रमण का समन्वय डॉ. रजनीश खजूरिया ने किया। इस दौरान डॉ. पल्लवी माथवान पुरी, डॉ. वंदिता शर्मा, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. रुबिया वानी और डॉ. नितिन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें