फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयूः छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशियों का चलता रहा एग्जिट पोल

Sat, 07 Oct 2017 10:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश में बड़े चुनावों के नतीजों से पहले तमाम माध्यम एग्जिट पोल करवाते हैं, लेकिन जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का एग्जिट पोल सोशल मीडिया के जरिए चलता रहा। सोशल मीडिया पर सीआर/डीआर के गणित के आधार पर जीत का दावा किया जाता रहा।  
विज्ञापन


किसी ने एबीवीपी समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरुण देव सिंह को आगे बताया तो किसी ने एनएसयूआई समेत साथी संगठनों समर्थित अध्यक्ष पद प्रत्याशी हर्षवर्धन सिंह को। परिवर्तन के बैनर तले चुनाव में उतरे अभिनंदन शर्मा को अध्यक्ष बताने वाले भी कम नहीं रहे।

इन सभी ने अपनी-अपनी कैलकुलेशन लगाई। पोल के नतीजों पर दूसरे छात्रों की तरफ से बधाईयां भी खूब मिलती रहीं। सभी को इंतजार मामले में हाईकोर्ट के फैसले का है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट की जम्मू विंग ने नतीजे घोषित करने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


लिंगदोह समिति की सिफारिशों के उल्लंघन को आधार बनाते हुए बीते माह के आखिरी सप्ताह में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। कल सोमवार नौ अक्तूबर को इस मामले पर सुनवाई होनी है, लिहाजा अभी केवल कयासबाजी चल रही है।
विज्ञापन


एबीवीपी और एनएसयूआई प्रत्याशी के बीच मुख्य लड़ाई मानी जा रही है, जिसे परिवर्तन के प्रत्याशी अभिनंदन शर्मा ने उतरकर और रोचक बना दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें