फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैडमिंटन और कैरम में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिवसीय यूनिवर्सिटी इंप्लाइज टूर्नामेंट का आगाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी इंप्लाइज टूर्नामेंट का सोमवार को आगाज हुआ। कैरम, बैडमिंटन के पुरुष व महिला वर्ग में आयोजित टूर्नामेंट के तहत मुकाबला जेयू के जिम्नेजियम हॉल में खेले जा रहे हैं। पहले दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें प्रतिभागियों ने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के बीच सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है। जम्मू विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक डॉ. दाउद इकबाल के मार्गदर्शन में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। पहले दिन कैरम के महिला वर्ग में पहले राउंड के मुकाबलों में पूजा मन्हास ने भावना गुप्ता को 1-0 से हराया। दीक्षा शर्मा ने प्रिया बाजवल, दीपका सिंह ने अजिमत बेगम को 1-0 से मात दी।
विज्ञापन

डॉ. ममता वर्मा ने डॉ. सुमित शर्मा को 2-0, सन्नी भट ने समिता वदेरा को 2-0 से मात दी। पुरुष वर्ग में डॉ. रजेश कुमार, कर्ण कुमार, पंकज गुप्ता, सरदार पोपिंद्र सिंह, अभिनव शर्मा, सुमति कपूर, राकेश शर्मा, मुकेश कुमार, डॉ. दीपक आनंद, ललित शर्मा, विजय शर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन

बैडमिंटन में राजेश कुमार ने विशाल शर्मा को 21-11, संदीप बख्शी ने मुकेश कुमार 21-10 से मात दी। इसके अलावा विक्रम सिंह, सुनील कुमार, गुरशरन सिंह, पंकज गुप्ता, सुरेश टाक, मुनीष शर्मा, मानव पूरी, नीरज भ्रद्वाज, डॉ. नूर उल असरार, अमन सिंह, डॉ. शुभनंदन सिंह जमवाल विशाल सुदन ने मुकाबले जीते। महिला वर्ग के बैडमिंटन मुकाबले में शानदार मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें