फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय को मिला एएनआरएफ-पीएआईआर अनुदान

विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उमेश राय टीम के साथ।
विज्ञापन
देश भर से 18 हब और 106 स्पोक संस्थानों को इस अनुदान के लिए चुना गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय को एएनआरएफ-पीएआईआर अनुदान के लिए चुना गया है। आईआईटी दिल्ली के साथ हब संस्थान के रूप में हाथ मिलाकर उसने यह उपलब्धि हासिल की है। एएनआरएफ-पीएआईआर यानी नेशनल रिसर्च फाउंडेशन-इनोवेशन एवं रिसर्च के लिए साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत उसे यह सफलता प्राप्त हुई है।
बता दें कि एएनआरएफ ने देश भर से 32 हब संस्थानों और दो सौ से अधिक स्पोक संस्थानों की पहचान की थी। कड़ी मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरने के बाद 18 हब संस्थानों और 106 स्पोक संस्थानों को अनुसंधान अनुदान के लिए चुना गया। यहां हब से अर्थ एक ऐसे संस्थान से है, जो किसी विशिष्ट क्षेत्र में काम करने वाले शोधकर्ताओं, संस्थानों या कंपनियों को सहयोग, संसाधन और जानकारी साझा करने की सुविधा प्रदान करता है। वहीं, स्पोक से अर्थ ऐसे संस्थान से है, जो एक पहिए की तरह सहयोग की इस गाड़ी को आगे बढ़ाने का कार्य करे।
विज्ञापन

इस अनुदान के तहत अब एएनआरएफ, आईआईटी दिल्ली और जम्मू विश्वविद्यालय अन्य स्पोक संस्थानों जैसे दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय, डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश, इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में उपलब्ध विशेषज्ञता का उपयोग करेंगे। पर्यावरण, फोटोनिक्स और क्लीन इनर्जी चेंज के लिए सिस्टम डिजाइन विकसित करने पर काम करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि एएनआरएफ-पीएआईआर प्रोजेक्ट का प्रस्ताव जम्मू विश्वविद्यालय की डीन रिसर्च स्टडीज प्रो. नीलू रोहमेत्रा और केमिस्ट्री के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर प्रो. सत्य पॉल की अगुवाई में तैयार किया गया था। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उमेश राय ने पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें