जम्मू। छात्र अपनी सकारात्मक ऊर्जा का इस्तेमाल विकास और जम्मू विश्वविद्यालय को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए करें। यह आह्वान वीरवार को तीसरे दिन जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में जारी बहु कला महोत्सव के तीसरे दिन नशे पर हुए संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों से किया है।
उत्साह क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वीरवार को डीआईजी शक्ति पाठक मुख्य अतिथि थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहायक निदेशक हरीश कुमार ने नशे के दुष्प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही छात्रों को जम्मू विश्वविद्यालय के सामाजिक आउटरीच दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे पहले जम्मू विवि के ड्रामा प्रशिक्षक सुमित शर्मा के निर्देशन में नशे से तौबा नाटक का मंचन किया गया। हरीश कुमार ने नशीली दवाओं से दूर रहने के लिए अपनाए जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, छात्रों से संवाद भी किया। डीआईजी ने विश्वविद्यालय स्तर पर दुर्ग नशामुक्ति संवाद आयोजित करने की पहल की सराहना की। उत्साह क्लब जम्मू की संयोजक प्रो. सतनाम कौर ने एक साल में विभिन्न क्लबों द्वारा आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी।