फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की बाधाएं प्राथमिकता पर दूर करें-सचिव

विज्ञापन
नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव मोहम्मद एजाज असद  ने पशुपालन बेलिचराना स्थल में हवाईअड्डा विस्तार प
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव मोहम्मद एजाज असद ने जम्मू हवाई अड्डे की विस्तार परियोजना के शीघ्र कार्यान्वयन में बाधाओं को प्राथमिकता पर दूर करने पर जोर दिया। संबंधित उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें कि हवाई अड्डा क्षेत्र की चहारदीवारी के सौ मीटर और आसपास अवैध निर्माण न हो। सचिव ने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर हवाई अड्डे के विस्तार पर प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग को निर्देश दिया कि पशु फार्म को चट्ठा में नवनिर्मित शिविर में स्थानांतरित किया जाए और फार्म क्षेत्र को एएआई को सौंप दिया जाए। उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने बताया कि परियोजना क्षेत्र में आने वाली आवासीय संरचनाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है। पशुपालन विभाग बेलीचराना के ढांचों को आवश्यकतानुसार तोड़ा जा रहा है। इससे पहले निदेशक हवाई अड्डा जम्मू संजीव कुमार गर्ग ने वर्तमान स्थिति के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें