फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय: एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 28 जून को, 21 जून तक करें आवेदन 

Sat, 05 Jun 2021 03:55 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू

सार

एलएलएम की कुल 15 सीटें निर्धारित हैं, जिसमें 13 सीटें अनारक्षित, एक सीट एससी और एक सीट एसटी के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय के विधि विभाग ने एलएलएम 2 वर्षीय रेगुलर कोर्स की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 15 जून तक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की साइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 जून को होगी। अभ्यर्थी 21 जून तक बिना लेट फीस भरे अपना पत्र डिमांड ड्राफ्ट समेत विधि विभाग अध्यक्ष जम्मू विश्वविद्यालय के नाम पर पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। उसके बाद 26 जून तक अभ्यर्थियों को 200 रुपये लेट फीस भरनी पड़ेगी। 

विज्ञापन


आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता एलएलबी प्रोफेशनल कोर्स होनी चाहिए। इसमें सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 66 प्रतिशत अंक एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के पचास प्रतिशत अंक होने चाहिए। पाठ्यक्रम संबंधित अत्यधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की साइट पर जा सकते हैं।   

यह भी पढ़ें- दुर्गम इलाकों में कोरोना के खिलाफ जंग: नदी पार करके जाते हैं टीकाकरण करने, देखिए ये तस्वीरें    

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छात्र 15 जून तक कर सकेंगे एडमिशन फीस जमा

 क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के अधीन आने वाले कॉलेजों के लिए विश्वविद्यालय ने एडमिशन फीस जमा करवाने संबंधी अधिसूचना जारी की है। डीन एकेडमिक अफेयर द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार जिन छात्रों की सेकेंड इंस्टॉलमेंट एडमिशन फीस जमा नहीं हुई है। वह 15 जून तक जेके बैंक में चालान के माध्यम से 500 रुपये फीस जमा करवा सकते हैं। अपनी पढ़ाई नियमित रूप से जारी रखने के लिए छात्रों को क्लस्टर विश्वविद्यालय ने दोबारा एडमिशन फीस जमा करवाने का मौका दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें