फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू यूनिवर्सिटी अगले दौर में

Mon, 17 Nov 2014 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में रविवार को आल इंडिया अंतर जोनल हैंडबाल चैंपियनशिप का आगाज किया गया। चैंपियनशिप के आगाज में सभी टीमों के खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। पहले दिन के मुकाबलों में माधुरी कामराज यूनिवर्सिटी से वाकओवर मिलने पर मेजबान जम्मू यूनिवर्सिटी ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


इसी मैदान पर हाल ही में नार्थ जोन अंतर यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में चैंपियन बनने से मेजबान के हौसले बुलंद हैं। चैंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग में 32 टीमों के खिलाड़ी शिरकत कर प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीजीपी के राजेंद्रा ने प्रतिभागियों ने परिचय करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कुलपति आरडी शर्मा ने कहा कि बड़े आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को नया प्लेटफार्म मिला है। पहले दिन के पुरुष मुकाबलों में एलएनआईपीई ग्वालियर ने कांटे की टक्कर में परियार यूनिवर्सिटी सलीम को 36-32 से पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। टीम की ओर से संजीव कुमार ने सर्वाधिक 16 गोल दागे। 
विज्ञापन


सोलापुर यूनिवर्सिटी ने पं. आरएसएस यूनिवर्सिटी को 35-24, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने एमजीके वीपी वाराणसी को 38-25, आरटीएमएनयू नागपुर ने बीएचयू को 42-17, पंजाबी यूनिवर्सिटी ने कालीकट को 32-34, वीबीएसपीयू ने कुरुक्षेत्र को 46-45 और भारती विद्यापीठ पुणे ने अन्ना यूनिवर्सिटी को 38-37 से पछाड़ अगले दौर में पहुंचे।

महिला वर्ग में एलपीयू ने कन्नोर विवि को 27-20, मुंबई ने मणिपुर को 19-11, एलएनआईपीई ने परियार विवि सलीम को 16-15, पंजाब विवि ने डीडीयू को 27-8, आरटीएमएनयू ने वीबीएसपीयू को 20-3, दिल्ली विवि ने पं. आरएसएस विवि को 33-20 से पछाड़ अगले दौर में प्रवेश किया। एसजीएम को भारतीदसन विवि से वाकओवर मिला।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें