फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जेयू में डिजाइन योअर डिग्री प्रोग्राम की चयन सूची जारी, 33 की आई मेरिट

Tue, 29 Aug 2023 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में डिजाइन योअर डिग्री प्रोग्राम के लिए मंगलवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए कुछ दिनों पहले विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। कोर्स की कोआर्डिनेटर प्रोफेसर अलका शर्मा ने कहा कि सोमवार को चयन सूची जारी की गई है। उन्होंने कहा कि 42 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें से 33 अभ्यर्थी मेरिट सूची में आए हैं। हलांकि, 40 सीटें रखी गई हैं।
विज्ञापन

पहली बार इस स्नातक कार्यक्रम को विश्वविद्यालय में शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों के कौशल को विकसित करना है। ताकि वे रोजगार लेने तक ही नहीं, बल्कि दे भी सकें। इसके लिए छात्रों को रोजगारपरक पाठ्यक्रम पढ़ाया जाना है। विश्वविद्यालय के 11 शिक्षकों के दिल्ली में संबंधित कोर्स के प्रशिक्षण के लिए 10 सितंबर से भेजा जाएगा। यह शिक्षक कुछ दिन कोर्स का प्रशिक्षण लेकर फिर छात्रों को तैयार करेंगे।फिलहाल डिजाइन योअर डिग्री के लिए नए शिक्षक नियुक्त नहीं किए जाने हैं। अनुभवी स्टाफ ही छात्रों को इसकी पढ़ाई करवाएगा। इसमें अन्य डिग्री कार्यक्रमों की तरह परीक्षा तो नहीं होगी। मगर छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क करना होगा। प्रतिदिन छात्रों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा। व्यक्तिगत तौर पर भी और सामूहिक तौर पर भी। इसी आधार पर उन्हें अंक दिए जाने हैं। कोऑर्डिनेटर ने उदाहरण देकर स्पष्ट किया कि जैसे तवी पर छात्र प्रोजेक्ट करेंगे। इसमें अर्थशास्त्र का छात्र अर्थव्यवस्था के हिसाब से काम करेगा कि इससे कितना राजस्व बढ़ सकता है। वहीं पर्यावरण विज्ञान का छात्र जानकारी जुटाएगा कि तवी में जल प्रदूषण और बाकी कारणों से जलीय जीवन कितने प्रभावित हैं। इसके अलावा अन्य विषयों के छात्र भी विभिन्न विषय दृष्टियों से काम करेंगे। सभी को सामूहिक रूप से विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं पर कार्य करवाया जाएगा।ताकि, छात्रों में नवाचार, उद्यमिता का विचार पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें