फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu University: 22 जून को आयोजित होगा जम्मू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह, समितियां कीं गठित

Sun, 28 May 2023 04:11 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

22 जून को जम्मू विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के लिए विश्वविद्यालय में समितियां गठित कर दी गई हैं। डिग्री और मेडलों की सूची भी तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय में 22 जून को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के लिए विश्वविद्यालय में समितियां गठित कर दी गई हैं। डिग्री और मेडलों की सूची भी तैयार कर दी गई है। 

विज्ञापन


2016 से लेकर 2019 तक के छात्रों को गोल्ड मेडल और डिग्री प्रदान की जाएंगी। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति को न्यौता भेजा गया है। अकादमिक मामलों के डीन प्रो. नरेश पाधा ने कहा कि कार्यक्रम में कौन शामिल होगा। इससे संबंधित अभी उनके पास लिखित में कोई जानकारी नहीं आई। लेकिन डिग्री और मेडलों की सूची बनाई गई है।

यूजी छठे सेमेस्टर की परीक्षा स्थगित, अब 23 जून को होगी

पीजी में दाखिले के लिए ली जाने वाली सीयूईटी प्रवेश परीक्षा की वजह से जम्मू विश्वविद्यालय ने स्नातक छठे सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव की ओर से संंबंधित अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में बताया गया है कि 6, 8,10 और 12 को परीक्षा आयोजित की जानी थी। लेकिन विश्वविद्यालय की परीक्षा के साथ सीयूईटी प्रवेश परीक्षा भी आ रही थी।
विज्ञापन


छात्रों को एक दिन में दो परीक्षाओं में बैठने संभव नहीं था। उसी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा टाल दी गई है। अब 6 जून से होने वाली परीक्षा 23 जून को, 8 जून की परीक्षा 26 को, 10 जून की 30 को और 12 जून की परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित की जानी है। जानकारी के अनुसार वहीं स्नातक में दाखिले के लिए सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा अब 29 को आयोजित की जाएगी। प्रदेश के दोनों संभागों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। एनटीए की ओर से ऑनलाइन मोड से परीक्षा ली जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें