फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू मेरे डीएनए में, हम आत्म निरीक्षण कर निरंतर सुधार के लिए प्रयासरत : प्रो. दिनेश

विज्ञापन
विज्ञापन
55वें स्थापना दिवस पर जनरल जोरावर सिंह सभागार में जम्मू विश्वविद्यालय टाइम ई-न्यूज लेटर का अनावरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू्। 1969 में स्थापित जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) ने वीरवार को अपने 55वां स्थापना दिवस मनाया। जनरल जोरावर सिंह सभागार में आयोजित समारोह में जम्मू विश्वविद्यालय टाइम ई-न्यूज लेटर का अनावरण किया गया। इस दौरान उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. दिनेश सिंह ने कहा कि जेयू मेरे डीनए में और हम आत्म निरीक्षण कर निरंतर सुधार के लिए प्रयासरत हैं।
स्थापना दिवस समारोह में विवि के पूर्व छात्र, कर्मचारियों के साथ वर्तमान में पढ़ने वाले छात्र और शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में जम्मू-कश्मीर उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष पद्मश्री प्रोफेसर दिनेश सिंह मुख्य अतिथि थे। उन्होंने स्थापना दिवस जैसे समारोहों के महत्व पर प्रकाश डाला और आत्म निरीक्षण और निरंतर सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। शिक्षकों की उभरती भूमिका पर कहा कि शिक्षक को अपने छात्रों से भी सीखना चाहिए। हमेशा आत्म-सुधार के लिए प्रयास करना होगा ताकि समाज में एक बड़ा बदलाव लाने का लक्ष्य पूरा हो।
विज्ञापन

उन्होंने जेयू के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय के नेतृत्व की सराहना की। कहा कि विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयां छू रहा है। डिजाइन योर डिग्री कार्यक्रम को छात्र सशक्तीकरण के लिए एक अग्रणी प्रयास बताया। वहीं कुलपति प्रो. उमेश राय ने जेयू की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बताया कि राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ-2024) में विवि 11 हजार राज्य विश्वविद्यालयों में 50वें स्थान पर रहा। केवल राज्य विश्वविद्यालयों की बात करें तो जेयू 23वां स्थान रहा। विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल को द वीक की सरकारी बिजनेस स्कूल श्रेणी में 18वां स्थान मिला है।
उन्होंने परिसर का डिजिटलीकरण, ई-वाहनों की शुरुआत सहित विभिन्न पहल के बारे में बताया। जेयू के भाषा विद्वानों के लिए ज्ञानंजलि जरनल तथा धन्वंतरि पुस्तकालय में क्यूआर कोड प्रणाली शुरू की है, जिससे संसाधनों की सुलभता बढ़ेगी। यहां क्लस्टर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बेचन लाल, आईआईटी जम्मू के निदेशक प्रोफेसर मनोज गौर, जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उमेश राय और श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रगति कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

जम्मूरियत के तहत जम्मू की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का होगा बखान
प्रो. राय ने जम्मू क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को सामने लाने के उद्देश्य से एक नया शब्द ''''जम्मूरियत'''' का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की बहुलवादी प्रकृति को विकसित, सामने लाने, संरक्षित करने और राष्ट्रीय बहुलवाद में इसके योगदान को सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि क्लब संघ ''''उत्साह'''' इसके तहत कई गतिविधियां आयोजित करेगा।
विज्ञापन





इन लोगों को किया सम्मानित
इस अवसर पर जम्मू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर वाईआर मल्होत्रा, परीक्षा नियंत्रण विभाग में पूर्व गोपनीय सहायक कुलभूषण गुप्ता, पूर्व अनुभाग अधिकारी राज कुमार, पूर्व जमादार पंजाब सिंह, पूर्व माली दयाल चंद, पूर्व सुरक्षा प्रमुख कुर्कू राम और पूर्व सफाई कर्मचारी शकीना सहित पूर्व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वहीं सेवारत कर्मचारियों में प्रोफेसर केएस चाढ़क को डिजाइन योर डिग्री और विनोद बाली को नेशनल असेसमेंट एंड एक्रिडेशन काउंसिल (नैक) की तैयारी में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। खेल, एनसीसी और एनएसएस के छात्रों को भी उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें