फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय: एमलिब, आईएससी में प्रवेश काउंसिलिंग 22 से, अभ्यर्थी 20 तक करें आवेदन

Sun, 18 Dec 2022 05:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

काउंसलिंग का पहला राउंड 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से लेकर एक बजे तक होगा। उसके बाद दोपहर दो बजे से 4 बजे तक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में स्नातकोत्तर पुस्तकालय विज्ञान (एमलिब) और स्नातकोत्तर सूचना विज्ञान (आईएससी) में प्रवेश के लिए 17 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विलंब शुल्क अदा किए बगैर अभ्यर्थी 19 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाएंगे। उनके लिए 20 दिसंबर तक पोर्टल खुला रखा जाएगा। लेकिन उन्हें विलंब शुल्क भरना होगा। इसमें उन्हें फीस के अलावा 130 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए सिर्फ वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे, जिन्होंने प्रवेश परीक्षा पास की है। काउंसलिंग का पहला राउंड 22 दिसंबर को सुबह 10 बजे से लेकर एक बजे तक होगा। उसके बाद दोपहर दो बजे से 4 बजे तक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। ओपन मेरिट में रिक्त रहने वाली सीटों के लिए दूसरी काउंसलिंग 23 दिसंबर को होगी। इसमें सभी आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। सीटें खाली रही तो 26 दिसंबर को तीसरी और अंतिम काउंसलिंग की जाएगी। जानकारी के अनुसार 70 फीसदी दाखिले पूरे होंगे, तो कक्षाएं भी शुरू कर दी जाएंगी।

दाखिले लेने वाले अभ्यर्थी के लिए विश्वविद्यालय की ओर से निर्देश भी जारी कर दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि अकादमिक मेरिट के 75 फीसदी और लिखित परीक्षा में प्राप्त 25 फीसदी अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को दाखिला दिया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थी मूल दस्तावेजों सहित संबंधित विभागों में पहंचें। अन्य दस्तावेजों के साथ डोमिसाइल और शपथ प्रमाण पत्र भी जमा करवाना होगा, जो किसी कारण से दाखिले के लिए आवेदन पत्र नहीं भर पाएगा। 
विज्ञापन


एसएमवीडीयू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू 
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) कटड़ा में पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 12 जनवरी तक जारी रहेगी। निर्धारित तारीख तक 1500 रुपये शुल्क जमा करवा कर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार अर्थशास्त्र, भारतीय दर्शन, गणित, बायोटेक्नॉलोजी, प्रबंधन, उर्जा प्रबंधन, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और भौतिक ज्ञान में पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। यूजीसी नेट, जेआरएफ, सेट और एमएफिल पास करने वाले अभ्यर्थी को दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी।

जम्मू विश्वविद्यालय के अर्थ शास्त्र विभाग में बिकी 1.32 लाख की पेमेंट सीट
जम्मू विश्वविद्यालय में पीजी पहले सेमेस्टर की सीटें भर चुकी हैं। लेकिन कई विभागों में आरक्षित सेल्फ पेमेंट कोटे की दस फीसदी सीटें भरने की प्रक्रिया जारी है। इस बार अर्थशास्त्र में पेमेंट सीट एक लाख 32 हजार 800 रुपये की खरीदी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार अभी करीब चार सीटें खाली हैं। सोमवार तक मेरिट सूची में जो अभ्यर्थी आएंगे उन्हें सीटें आवंटित की जाएंगी। जानकारी के अनुसार साइंस में पेमेंट सीट की फीस करीब डेढ़ लाख रुपये है। जेयू एंट्रेंस परीक्षा पास करने के बाद भी छात्रों को पढ़ने के लिए सीटें खरीदनी पड़ती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें