जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) आने वाले समय में खेलों का एक बड़ा हब बनकर उभरेगा। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेल ढांचे के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। जेयू में हैंडबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट को सिंथेटिक टर्फ से लैस कर राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए तैयार किया जा रहा है।
साथ ही इंडोर स्टेडियम से भार कम के लिए नया क्लस्टर हॉल बनाया जाएगा। नए हॉल के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसका जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। इसमें वुशू, जूडो, कराटे और कुश्ती जैसे खेलों का आयोजन हो सकेगा। वहीं, 10 मीटर शूटिंग रेंज का निर्माण किया जाएगा।
खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर सभी तरह के खेलों का बुनियादी ढांचे मिले इस लक्ष्य को लेकर जेयू प्रशासन काम कर रहा। अंतर विश्वविद्यालय, नार्थ जोन, खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में जम्मू विश्वविद्यालय की वुशू, जूडो, कश्ती, शूटिंग जैसे खेलों में न सिर्फ प्रतिभागिता बढ़ी है, बल्कि खिलाड़ी भी पदक जीत रहे हैं।
ऐसे में इन खेलों के बुनियादी ढांचे का निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जेयू के क्रिकेट मैदान में एक पवेलियन बनाया जाएगा। इसके ऊपर क्लस्टर हाल होगा, जिसमें इन खेलों को आयोजन होगा। वर्तमान में यह खेलें एक मात्र इंडोर हॉल में आयोजित की जा रही हैं। इस कारण हॉल में क्षमता से अधिक गतिविधियां हो रही हैं।
नए हॉल के निर्माण से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। नए हॉल के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसका जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे विश्वविद्यालय एक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित होगा जहां से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रदेश और देश को मिलेंगे।
जेयू खेल ढांचे के निर्माण पर तेजी से काम कर रहा है। हम बास्केटबॉल और हैंडबॉल के मैदान पर सिंथेटिक टर्फ लगा रहा है। इसके साथ ही क्रिकेट मैदान के एक पवेलियन बनेगा। जिसके ऊपर क्लस्टर हॉल होगा, जिसमें विभिन्न खेले हो सकेंगे। इसमें दस मीटर की शूटिंग रेंज का भी निर्माण किया जाएगा।
-डॉ. दाउद इकबाल बाबा, निदेशक खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशालय, जम्मू विश्वविद्यालय।