फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विवि पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए तीन जुलाई तक जमा करवाएं शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने बकरीद के अवकाश के कारण धन्वंतरी पुस्तकालय में सदस्यता के लिए शुल्क जमा करवाने की तिथि बढ़ा दी है। अब तीन जुलाई तक अभ्यर्थी शुल्क जमा करवा सकेंगे। पुस्तकालय प्रभारी डॉ. विक्रम साही ने इसकी अधिसूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने 100 सीटें रखी हैं। दूरस्थ कक्षा निदेशालय से पढ़ाई करने वाले और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विश्वविद्यालय से बाहर के छात्रों को भी भाग लेने का मौका दिया गया है। पुस्तकालय की ओर से तय किए गए नियमों और शर्तों के अनुसार ही अभ्यर्थियों को पुस्तकालय में पढ़ाई के लिए चयनित किया गया है। उन्हें पहचानपत्र भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने कहा कि अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। संभाग के दूरदराज इलाकों से तैयारी के लिए जम्मू में बैठे हैं। पुस्तकालय में पढ़ाई करने का मौका मिलने से आसानी होगी। पुरुषोत्तम ने कहा कि जेकेएसएसबी और जेकेपीएससी के लिए तैयारी कर रहे हैं। सदस्यता के लिए आवेदन किया है। उम्मीद है स्थान मिल जाएगा। मंजीत ने कहा कि पुस्तकालय में सदस्यता की व्यवस्था होने से उन्हें खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें