फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिनैनी में टेंट में रहस्यमयी परिस्थितियों में मिले 3 शव

Tue, 27 Feb 2024 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
-कलोरी गांव का मामला, बिजली टॉवर के सामान की चौकीदारी करते थे तीनों
विज्ञापन

-रात को टेंट में रहते थे, मरने वाले तीनों स्थानीय, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। पंचायत घंटवाल और पंचायत लोअर मादा की सीमा पर स्थित कलोरी गांव में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को तीनों के शव एक ही टेंट के अंदर पाए गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिसा का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। मरने वाले तीनों लोग स्थानीय हैं। वे यहां बिजली टावर के सामान की चौकीदारी करते थे और टेंट में ही रहते थे।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे स्थानीय लोगों ने टेंट के अंदर तीनों चौकीदारों के शव पड़े देखे। लोगों ने चिनैनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। दोपहर बाद तीनों के शव चिनैनी सीएचसी अस्पताल पहुंचाए गए। प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए डाॅक्टरों का बोर्ड बनाया। तीनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मृतकों की पहचान अनिल चंद (21), बलबिंद्र चंद (16) निवासी कलोरी पंचायत घंटवाल चिनैनी और सोहन लाल (25) निवासी जगीर कित्थी चिनैनी के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि तीनों युवक कलोरी गांव में बन रहे बिजली टॉवर के सामान की चौकीदारी करते थे। रात को भी टेंट के अंदर ही रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संदिग्ध, जांच चल रही : एसडीएम
एसडीएम गुरदेव कुमार ने कहा कि तीनों लोगों की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता चल सकेगा। पुलिस की ओर से भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने भी सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें