उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टिकरी इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार रात करीब 9 बजे रेहंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी इलाके में राजमार्ग पर एक व्यक्ति शौच के लिए रुका था। इस दौरान जम्मू से उधमपुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी उधमपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 62 वर्षीय नजीर अहमद पुत्र हाशिम दीन निवासी सुभाष नगर, जम्मू (मौजूदा निवासी सरोर बाड़ी ब्राह्मणा जिला सांबा) के रूप में हुई है। संवाद