फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu : तीन सड़क हादसों में महिला समेत तीन लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

Sun, 16 Jul 2023 01:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इनमें चार अमरनाथ यात्रा से लौटे थे। बेलीचराना के पास शाम साढ़े पांच बजे के करीब एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से 15 फुट नीचे गिर गया।
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के बेलीचराना, नरवाल और मुट्ठी में हुए अलग-अलग तीन सड़क हादसों में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें चार अमरनाथ यात्रा से लौटे थे। बेलीचराना के पास शाम साढ़े पांच बजे के करीब एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क से 15 फुट नीचे गिर गया। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं, जो अमरनाथ यात्रा से लौटकर भगवती नगर जा रही थीं। ऑटो चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अमन निवासी चट्ठा के रूप में हुई है। घायलों में संगीता निवासी पश्चिम बंगाल, संदीप शर्मा, धर्म चंद और शाम सुंदर निवासी फिरोजपुर (पंजाब) गंभीर रूप से घायल हैं। इनका इलाज जीएमसी में चल रहा है। सूचना मिलने पर बेलीचराना चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। फरार चालक की तलाश जारी है।

वहीं, शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नरवाल में स्कूटी सवार युवक की टक्कर ट्रक से हो गई। गुरचरण सिंह निवासी संत मार्केट दोपहर काे दुकान से खाना खाने घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक के पीछे स्कूटी सवार युवक था। इसी दौरान ट्रक के आगे अन्य वाहन आने से चालक ने जब ब्रेक लगाई तो पीछे आ रही स्कूटी इससे जा टकराई। नीचे गिरने से युवक के मुंह और सिर पर गहरीं चोटें आईं। वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरचरण के घर में मां, दो भाई और दो बहनें है। बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि वह अभी अविवाहित था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तीसरा हादसा कैनाल रोड पर हुआ। यहां टैंकर चालक ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई है, जबकि बाइक चला रहा उसका बेटा, पोता और पोती गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी पहचान शाम लाल निवासी मुट्ठी, बेटी सानवीं, बेटा वरुण के रूप में हुई है। हादसे में जान गंवाने वाली महिला पारो देवी थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार टैंकर चालक सामान्य गति से चल रहा, अचानक उसने रफ्तार बढ़ा दी। इससे बाइक टैंकर की चपेट में आ गई। चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें