फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: डेढ़ साल से खटीकां तालाब था आतंकियों का ट्रांजिट कैंप, आतंकी फैजल के घर रुकते थे उग्रवादी

Tue, 19 Jul 2022 12:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अजय मीनिया, जम्मू

सार

बताया जा रहा है कि आतंकी मुनीर 22 साल पुराना लश्कर आतंकी है। दो साल से लगातार लश्कर के पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में था। पिछले डेढ़ साल से शहर के बीचोबीच मुनीर ने अपने घर को आतंकियों के लिए ट्रांजिट कैंप बनाया हुआ था
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के खटीकां तालाब से गिरफ्तार लश्कर आतंकी फैजल मुनीर के खुलासों ने तमाम खुफिया एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं। पिछले डेढ़ साल से शहर के बीचोबीच मुनीर ने अपने घर को आतंकियों के लिए ट्रांजिट कैंप बनाया हुआ था। इसकी किसी को कानोकान खबर तक नहीं हुई। तमाम खुफिया एजेंसियां जम्मू में मौजूद हैं। बावजूद इसके एक आतंकी डेढ़ साल से सीमा पार से हथियार लेकर कश्मीर पहुंचा रहा था और किसी को भनक तक नहीं लगी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आतंकी मुनीर 22 साल पुराना लश्कर आतंकी है। दो साल से लगातार लश्कर के पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में था। डेढ़ साल से जम्मू, सांबा और कठुआ में ड्रोन इसी के इशारे पर आते रहे। हैरानी की बात है कि वह 15 बार सीमा पार से आए ड्रोन के जरिए हथियार बरामद कर चुका है। अब तक सीमा पार से मुनीर ने ड्रोन के जरिए 50 पिस्टल, 3 एके 47, 20 स्टिकी बम, 40 ग्रेनेड और बड़ी मात्रा में गोला बारूद मंगवाया। 

इसके लिए उसने सांबा, कठुआ और राजोरी में स्थानीय ओजी वर्करों के साथ मिलकर नेटवर्क खड़ा किया। इसके माध्यम से वह हथियार लाता था। वह अपने घर में खेप मंगवा लेता था और इसके बाद इसे कश्मीर पहुंचाता था। कश्मीर से आतंकियों को जम्मू लाना, सीमा पार से आतंकियों को कश्मीर पहुंचाने के लिए वह अपने घर का इस्तेमाल करता था। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर किसी जांच एजेंसी और खुफिया एजेंसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। 
विज्ञापन


हबीब से मंगवाता था हथियार

जानकारी के अनुसार आतंकी फैजल मुनीर ड्रोन से आने वाली खेप को सांबा के रहने वाले हबीब से मंगवाता था। इसके बाद इसे अपने घर में रख लेता था। उसके साथ कठुआ का रहने वाला मियां सुहेल भी है। यह दोनों हथियार लाते थे। इसके बाद मुनीर खुद कश्मीर जाकर इन हथियारों को पहुंचाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें