दस किलोमीटर में से तीन किलोमीटर हिस्से में है अतिक्रमण, चिह्नित हो चुकी हैं जगहें
पहले चरण का काम अंतिम चरण में
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट के पहले चरण का काम अंतिम चरण है। जल्द ही दूसरा चरण शुरू होगा। लेकिन, दूसरे और तीसरे चरण के काम में अतिक्रमण बाधक बनेगा। कुल 10 किलोमीटर में काम होना है, जिसमें से तीन किलोमीटर के हिस्से में अतिक्रमण है। इसके लिए स्थानों को चिह्नित किया गया है।
मौजूदा समय में दो किलोमीटर क्षे में काम जारी है। दूसरे चरण में तवी चौथे पुल से लेकर तीसरे पुल तक दोनों ओर 100 कनाल जमीन में विकास होगा। इसमें रेस्तरां, माॅल, पॉथ वे और पार्क आदि का निर्माण होगा। इसमें दस कनाल जमीन पर अतिक्रमण है। इसी तरह तीसरे पुल से लेकर नगरोटा तक तीन किलोमीटर इलाके में अतिक्रमण है।
वहीं, तीसरे पुल किनारे भी काम करवाने के लिए इमारतों को गिराया जाना है। यहां पर कालिका कॉलोनी, गोरखा नगर और प्रेम नगर का कुछ हिस्सा शामिल है।
2022 में आरंभ हुआ था काम
तवी रिवर फ्रंट का काम 12 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ था। 31 अगस्त 2023 को इस परियोजना के पूरे होने का लक्ष्य था, लेकिन काम पूरा न होने के कारण दिसंबर 2023 तक डेडलाइन बढ़ाई गई। सितंबर 2024 तक दूसरी बार डेडलाइन बढ़ाई गई। अब अक्तूबर 2024 में तीसरी डेडलाइन निर्धारित की गई। काम को पूरा करने का लक्ष्य फरवरी 2025 निर्धारित किया है।
कोट
अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पहले नोटिस भी जारी किए गए थे। अब फिर से कार्रवाई होगी। काम करवाया जाएगा।
- सुनील ठुस्सू, परियेाजना निदेशक, स्मार्ट सिटी परियोजना