फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: ICU में 14 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गया कार्तिक, आवारा कुत्ते ने छीन लीं परिवार की खुशियां

Mon, 21 Nov 2022 10:04 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शंकर दास के तीन महीने के दिल के टुकड़े कार्तिक को शनिवार को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया था। शंकर दास ने कहा कि जिस बच्चे की बेहतर परवरिश के लिए जम्मू आया था, वह ही चला गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media (सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के रिहाड़ी में आवारा कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल तीन माह का मासूम कार्तिक जीएमसी के आईसीयू में जिंदगी के लिए 14 घंटे तक चली जंग हार गया है। वह जख्मों का ताव न सह सका और रविवार सुबह 7 बजे उसकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार कुत्ते ने बच्चे के सिर की हड्डी को तोड़ने के साथ पेट, बाजुओं और टांगों के हिस्सों को भी बुरी तरह से नोंचा था। तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से जम्मू में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए रोजी-रोटी कमाने आए श्रमिक शंकर दास के परिवार की खुशियां आवारा कुत्ते ने छीन लीं। 

शंकर दास के तीन महीने के दिल के टुकड़े कार्तिक को शनिवार को आवारा कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया था। रविवार को बच्चे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता के आंसू देख मरीजों और तीमारदारों की आंखें भी भर आईं। पिता शंकर दास बार-बार कार्तिक को आवाजें लगाता रहा। शंकर दास ने कहा कि जिस बच्चे की बेहतर परवरिश के लिए जम्मू आया था, वह ही चला गया। 
विज्ञापन


आवारा कुत्ते ने ऐसे नोंचा था मासूम को
शंकर दास रिहाड़ी स्थित स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यालय के पास शनिवार को चहारदीवारी के निर्माण का काम कर रहा था। शाम पांच बजने वाले थे और छुट्टी होने वाली थी। पास में ही तीन माह का बच्चा रखा हुआ था। अचानक सफेद रंग के कुत्ते ने कार्तिक को मुंह में उठा लिया। आसपास के बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया तो घटना का पता चला, तब तक कुत्ता उसे उठाकर झाड़ियों में ले गया था। 

लोगों के वहां पहुंचने पर कुत्ते के मुंह से बच्चा जमीन पर गिर गया, लेकिन उसने दोबारा बच्चे को मुंह में डाल लिया और भागने लगा। इसी बीच कुछ युवकों द्वारा पत्थर फेंकने पर कुत्ता बच्चे को छोड़ कर भाग गया। परिवार के सदस्य बच्चे को लेकर जीएमसी पहुंचे और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें