फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: एसआरटीसी की योजना ठंडी, महिला बसों को नहीं मिली हरी झंडी, अब मई में परिचालन शुरू करने का दावा

Thu, 20 Apr 2023 01:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की इस माह 15 अप्रैल तक योजना शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन अब अधिकारी मई में बसें चलाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
Pink Bus in Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षण संस्थानों से छात्राओं और महिला स्टाफ को लाने-ले जाने के लिए लगाई गईं दो विशेष बसों को अब तक हरि झंडी नहीं मिल पाई है। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) की इस माह 15 अप्रैल तक योजना शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन अब अधिकारी मई में बसें चलाने का दावा कर रहे हैं। फिलहाल ये दोनों बसें जेकेआरटीसी के रेलवे रोड स्थित यार्ड में धूल फांक रही हैं। जम्मू शहर के शिक्षण संस्थानों से जोड़ते हुए रूटों पर इनको चलाया जाना है।

विज्ञापन


बता दें कि 8 साल पहले इस योजना को तत्कालीन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुरू करवाया, लेकिन योजना सफल नहीं हो पाई और ठप हो गई। अब जेकेआरटीसी ने दोबारा बसों का परिचालन शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए दो बसों को तैयार किया गया है। गुलाबी रंग की पट्टी वाली ये दोनों बसें गांधीनगर महिला कॉलेज, परेड महिला कॉलेज, जम्मू विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण और निजी व सरकारी कार्यालयों के रूट पर चलाई जानी हैं।

कॉरपोरेशन के अधिकारी अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि बसों का परिचालन कब तक होना है। एक अधिकारी ने बताया कि जेकेआरटीसी के महाप्रबंध दो सप्ताह से श्रीनगर में हैं। ऐसे में यह तय नहीं हो पा रहा कि बसों का परिचालन कब किया जाना है। मई में बसों का परिचालन शुरू हो सकता है। बसों को हमने तैयार कर लिया है, अब उच्च अधिकारियों की ओर से मंजूरी मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन


मई तक इन विशेष बसों का परिचालन शुरू किया जा सकता है। इन्हें चलाने के लिए रूट तय कर लिए हैं, लेकिन जब बसों का परिचालन होगा तब ही बताएंगे। -हबीबुल्लाह ऋषि, महाप्रबंधक संचालन, जेकेआरटीसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें