फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश की आशंका पर सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था पर किया गया मंथन

Tue, 19 Jan 2021 11:23 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डीजीपी दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश की आशंका पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सभी नाकों पर चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों तथा महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया। डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस अफसरों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा पुख्ता करने पर विमर्श किया।  कहा कि आतंकी और शरारती तत्व माहौल खराब कर सकते हैं, नई रणनीति से हमले कर सकते हैं। कुछ दिन पहले ही हीरानगर में बॉर्डर पर सुरंग भी मिली। आतंकी किसी न किसी तरह से हमला को करने का प्रयास कर सकते हैं। लिहाजा पूरी तरह से तैयार रहना होगा और सुरक्षा के हर बंदोबस्त करने होंगे।

डीजीपी ने कहा कि बीते साल सुरक्षा, कानून और व्यवस्था काफी अच्छे से रही। सभी एजेंसी ने मिलकर काम किया और जिसका नतीजा रहा कि 225 आतंकी मारे गए। बड़े स्तर आतंकियों के मददगार पकड़े गए और गोला बारूद भी बरामद किया गया। ठीक पिछले साल की तरह से ही मौजूदा वर्ष की कानून व्यवस्था और सुरक्षा को पुख्ता करना चुनौती है। जिसके लिए फिर से मिलकर काम करना होगा। गणतंत्र दिवस को लेकर बार्डर और अन्य जगहों पर सुरक्षाबलों की तैनाती पर जोर दिया। क्यूआरटी तैनात करने पर जोर दिया। कहा,निगरानी के सिस्टम को पूरी तरह से सक्रिय करें। हर तरह के बंदोबस्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः फारूक अब्दुल्ला बोले- कोरोना ने अजीब स्थिति पैदा कर दी, पत्नी के पास भी नहीं जा सकता, ये बात भी कही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें