गणतंत्र दिवस पर आतंकी साजिश की आशंका पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सभी नाकों पर चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। सभी सुरक्षा प्रतिष्ठानों तथा महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया गया। डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुलिस अफसरों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर सुरक्षा पुख्ता करने पर विमर्श किया। कहा कि आतंकी और शरारती तत्व माहौल खराब कर सकते हैं, नई रणनीति से हमले कर सकते हैं। कुछ दिन पहले ही हीरानगर में बॉर्डर पर सुरंग भी मिली। आतंकी किसी न किसी तरह से हमला को करने का प्रयास कर सकते हैं। लिहाजा पूरी तरह से तैयार रहना होगा और सुरक्षा के हर बंदोबस्त करने होंगे।
डीजीपी ने कहा कि बीते साल सुरक्षा, कानून और व्यवस्था काफी अच्छे से रही। सभी एजेंसी ने मिलकर काम किया और जिसका नतीजा रहा कि 225 आतंकी मारे गए। बड़े स्तर आतंकियों के मददगार पकड़े गए और गोला बारूद भी बरामद किया गया। ठीक पिछले साल की तरह से ही मौजूदा वर्ष की कानून व्यवस्था और सुरक्षा को पुख्ता करना चुनौती है। जिसके लिए फिर से मिलकर काम करना होगा। गणतंत्र दिवस को लेकर बार्डर और अन्य जगहों पर सुरक्षाबलों की तैनाती पर जोर दिया। क्यूआरटी तैनात करने पर जोर दिया। कहा,निगरानी के सिस्टम को पूरी तरह से सक्रिय करें। हर तरह के बंदोबस्त करें।
यह भी पढ़ेंः फारूक अब्दुल्ला बोले- कोरोना ने अजीब स्थिति पैदा कर दी, पत्नी के पास भी नहीं जा सकता, ये बात भी कही