रामबन में सोमवार को पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। अधिकारियों ने बताया कि रामबन के बनिहाल कस्बे से पांच किलोमीटर आगे चामलवास में सुबह करीब पौने नौ बजे पहाड़ी से मलबा गिरा है। इसके चलते सड़क बंद हो गई है।