फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः रामबन में भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित, वाहनों की लगीं कतारें

Fri, 15 May 2020 12:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
तेजी से चल रहा मार्ग पर पड़े पत्थरों को हटाने का काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में रामबन के मोर गोहर इलाके में गुरुवार शाम भूस्खलन हुआ। इसके कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। यातायात बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रकों सहित सैकड़ों वाहन रामबन में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


वहीं भूस्खलन के कारण दस से अधिक गांवों का रामबन से संपर्क टूट गया है। इन गांवों तक पहुंचने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। ऐसी दशा में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से मार्ग पर पड़े पत्थरों को हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें