फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir: रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

Fri, 21 Aug 2020 03:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
रामबन में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद - फोटो : ani
विज्ञापन

बारिश के दौरान रामबन में करीब आधा दर्जन स्थानों पर पस्सियां गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। राजमार्ग बंद होने पर उधमपुर व रामबन में सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक दिया गया है। रोके गए ज्यादातर वाहन ट्रक हैं।

विज्ञापन


राजमार्ग बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों वाहन फंस गए। उधमपुर से भी वाहनों के घाटी जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद रोके गए वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। रामबन में फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। लेकिन बारिश के कारण शाम तक राजमार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिल सकी। चालकों का कहना है कि अब उनको राजमार्ग के खुलने का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। इतना ही नहीं अब कुछ दिनों तक राजमार्ग पर यातायात  लगातार प्रभावित रहेगा।

इससे पहले मंगलवार को भी मेहाड़ में पस्सियां गिरने से राजमार्ग करीब पांच घंटे बंद रहा था। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। गुरुवार को सुबह से ही रामबन में बारिश शुरू हो गई थी और सुबह करीब आठ बजे मारोग, मंकी मोड़, पंथयाल, मेहाड़ सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर पस्सियां गिरने से राजमार्ग बंद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें