फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी 6 घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Mon, 10 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे को बहाल रखने के लिए उधमपुर के खैरी इलाके में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा चुनौती बना हुआ है। सोमवार लगातार तीसरे दिन पस्सियों के साथ मलबे के रास्ते पर आ जाने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे साढ़े छह घंटे ठप रहा। इससे दोनों ओर से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


जम्मू आधार शिविर से देरी से तीसरे दिन अमरनाथ श्रद्धालुओं का जत्था रवाना किया गया। खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत सेवा तीसरे दिन भी ठप रही। मौसम विभाग के अनुसार चौबीस घंटों में जम्मू संभाग में कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कश्मीर में मौसम साफ रहेगा।

सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे खैरी इलाके में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया,जिसे हटाकर दस बजे ही हाईवे बहाल किया गया। जिसके बाद दोनों ओर से करीब सात सौ वाहनों को गंतव्य की ओर से रवाना किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने सेना, ट्रैफिक और सिविल प्रशासन को खैरी मार्ग को दोनों ओर से शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं। खैरी में पस्सियां हटाने के लिए ग्रेफ विभाग को लगाया गया है। यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कटड़ा के डीटीआई सुनील शर्मा को उधमपुर के खैरी क्षेत्र में तैनात किया है।

जबकि उधमपुर डीटीआई टीआर राना समरौली की तरफ से ट्रैफिक को खुलाने के काम में जुटे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त तक राज्य में मौसम का ऐसी ही मिजाज बना रहेगा।

इसमें जम्मू संभाग में 14 तक कुछ स्थानों और 15-16 अगस्त को अधिकतर स्थानों पर बारिश की भविष्यवाणी की गई है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा की त्रिकुटा पहाडि़यों में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां सोमवार को दिनभर बूंदाबांदी के बीच धुंध छाई रही।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें