फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन एकतरफा खुला जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Thu, 19 Mar 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन बाद वीरवार को जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा खुलने से यात्रियों को राहत मिली। जम्मू से घाटी की ओर दो हजार से अधिक छोटे बड़े वाहनों को रवाना किया गया। रामबन के पास मगरकोट राजमार्ग पर चट्टान आ जाने से शाम को कुछ देर यातायात बाधित रहा। लेकिन उसे बाद में बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन


हाईवे खुलने से घाटी में जरूरी सामान की रसद पहुंचाई गई। एक साथ हजारों वाहनों की आवाजाही से हाईवे पर कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। घाटी से कोई वाहन जम्मू के लिए नहीं छोड़ा गया। ट्रैफिक कंट्रोल रूम जम्मू के शुक्रवार को जम्मू से एकतरफा हाईवे खुला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य में मौसम साफ रहेगा।

हाईवे खुलने पर वीरवार सुबह से ही जम्मू से घाटी की ओर हल्के वाहनों को भेजना शुरू कर दिया था। शाम को ट्रकों को भी आगे भेजा गया। बीती पूरी रात बटोत, डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह से वाहनों को जम्मू की ओर भेजा गया। बीती आधी रात के बाद रामबन में फंसे वाहनों को भी सुबह चार बजे तक जम्मू के लिए छोड़ा गया। सुबह चार बजे के बाद उधमपुर से करीब दो हजार छोटे वाहनों को घाटी रवाना किया गया। एक साथ हजारों वाहनों को छोड़ने पर हाईवे पर कई जगह जाम को खोलने में ट्रैफिक और पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अनुसार शुक्रवार सुबह 6-9 बजे तक हल्के वाहनों को जम्मू से श्रीनगर के लिए भेजा जाएगा। उपभोक्ता मामले एवं जन वितरण के मंत्री चौधरी जुल्फीकार अली ने विधानसभा में बताया कि हाईवे एकतरफा खुलने पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभी कोई वाहन फंसा नहीं है। जम्मू बस स्टैंड पर रुके करीब 250 यात्रियों को शुक्रवार को आगे भेजा जाएगा।

मकान गिरने से एक की मौत
जिला के झटकली के मसारी गांव में बुधवार की देररात चट्टान की चपेट में एक मकान के आ जाने से उसमें सो रहे 25 वर्षीय युवक सामू दास पुत्र शंकर दास की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करके परिवार के बाकी सदस्यों को बाहर निकाला। वीरवार की दोपहर बाद रामबन पुलिस और चिकित्सकों का एक दल मसारी गांव पहुंचा और वहीं पर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया गया। इस संबंध में राजगढ़ पुलिस चौकी में एक मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें