फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग दूसरे दिन भी रहा बंद

Fri, 12 Feb 2016 05:22 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में कई दिनों से खराब मौसम का सिलसिला लगातार जारी है। कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने वाला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण भूस्खलन के चलते आज लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन


यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी और बारिश के बाद कई इलाकों में खासकर उधमपुर वाले इलाके में भूस्खलन के कारण शनिवार को भी श्रीनगर और जम्मू से राजमार्ग पर लोगों की आवाजाही बंद रखी गई।

पटनीटॉप के रास्ते में जवाहर सुरंग पर हुई बर्फबारी के बाद कल राजमार्ग बंद कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन के कर्मी और उसकी मशीनें राजमार्ग को यातायात के लिए साफ करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसबीच कल बंद रहे जम्मू-डोडा-किश्तवार राजमार्ग को आज हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें