फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी की वजह से कटा कश्मीर घाटी से संपर्क, बड़ी संख्या में यात्री फंसे

Thu, 09 Mar 2017 08:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में बर्फबारी और बारिश से वीरवार दूसरे दिन भी सड़क मार्ग से कश्मीर देश दुनिया से कटा रहा। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बर्फबारी, पहाड़ों से गिरते पत्थर और भूस्खलन से हालात खराब बने हुए हैं।
विज्ञापन


हाईवे बंद रहने से जम्मू में बड़ी संख्या में घाटी जाने वाले यात्री फंस गए हैं। कश्मीर और जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में सफेद चादर बिछने के साथ मैदानी इलाकों में बारिश जारी है। कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा दूसरे दिन भी प्रभावित रही। बर्फबारी से बिजली ढांचे को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शुक्रवार को भी जम्मू और कश्मीर में बर्फबारी के साथ बारिश होगी।

हाईवे पर रामबन सेक्टर में बैटरी चश्मा, अनोखी फाल, डिगडोल, पंथियाल, रामसू, करोल, गांगरू, मेहर, चंद्रकोट, पीढ़ा, सरगा और नाशरी में पहाड़ों से लगातार गिर रहे पत्थर और भूस्खलन हाईवे को क्लीयर रखने में चुनौती बने हुए हैं। जवाहर टनल में बर्फ हटाने का काम जारी है। पर्यटक स्थल पत्नीटाप में एक फीट, नत्थाटाप में दो फीट और कुद में चार इंच बर्फ गिरी।
विज्ञापन


कश्मीर के पर्यटक स्थल गुलमर्ग के अलावा कुपवाड़ा, शोपियां, गांदरबल, सोनमर्ग, पहलगाम, जोजिला, द्रास के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है।

जिला कठुआ के बनी और लोहाई मल्हार इलाकों में चार फीट बर्फ की चादर बिछी। जिले के पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश से सरसों और जई की खड़ी फसल ढह गई है। बनी शिक्षा जोन के स्कूलों को बंद रखा गया। जिला उधमपुर के साथ भद्रवाह, किश्तवाड़, डोडा, राजोरी और पुंछ के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानों में बारिश हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें