फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद की तर्ज पर स्मार्ट बनेंगे जम्मू-श्रीनगर शहर, साबरमती रिवर फ्रंट जैसा होगा तवी रिवर फ्रंट

Fri, 05 Feb 2021 04:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
तवी नदी में आया उफान - फोटो : PTI
विज्ञापन

 प्रदेश की राजधानी जम्मू और श्रीनगर शहर को अहमदाबाद की तर्ज पर स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं से जुड़े अधिकारी स्मार्ट सिटी अहमदाबाद डेवलपमेंट लिमिटेड के अधिकारियों से अनुभव हासिल करेंगे।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में आईटी आधारित स्मार्ट नागरिक सेवाएं देने पर काम किया जाएगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को सिविल सचिवालय जम्मू में प्रशासनिक सचिवों और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के विशेषज्ञों के साथ बैठक कर परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के दिशा निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों को चीरकर बनाए गए इंजीनियरिंग के नायाब अजूबे, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने प्रदेश में महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में बेहतर परिणाम के लिए हर संभावना पर काम किया जाए। उन्होंने स्मार्ट सिटी अहमदाबाद डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा परियोजनाओं को पूरा करने के दौरान किए गए उपायों के बारे में जानकारी ली। स्मार्ट सिटी अहमदाबाद डेवलपमेंट लिमिटेड के सीईओ नितिन सांगवान ने एससीएडीएल द्वारा शरू की गई परियोजनाओं का विस्तृत अवलोकन किया। बैठक में सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रहमण्यम आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन

साबरमती रिवर फ्रंट जैसा बनेगा तवी रिवर फ्रंट

तवी रिवर फ्रंट को साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। साबरमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष केशव वर्मा ने साबरमती की तर्ज पर तवी रिवर फ्रंट के विकास के लिए सुझाव दिए। इसके अलावा बाढ़ नियंत्रण के उपाय दिए गए। उन्होंने अहमदाबाद में साबरमती रिवर फ्रंट के विकास के दौरान आई चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तवी और साबरमती रिवर फ्रंट परियोजनाओं के बीच कई समानताएं हैं।   

यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir: दुनिया का वो रेलवे पुल जिसके आगे एफिल टावर भी होगा छोटा, सीधे घाटी पहुंचेगी ट्रेन, देखें तस्वीरें

जम्मू में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ सुषमा चौहान ने जम्मू में क्रियान्वित परियोजनाओं की जानकारी दी। इसमें इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, आगामी आईसीसीसी इंटिग्रेशन, स्मार्ट अर्बन मोबिलिटी व इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, शहरी सौंदर्यीकरण, रोशनी व्यवस्था, हरियाली प्रोत्साहन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट आदि शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें