फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू पहुंचने पर स्वर्ण पदक विजेताओं का स्वागत

विज्ञापन
वॉलीबॉल में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का जम्मू रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत फोटो एसो.
विज्ञापन
सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में जम्मू-कश्मीर ने उत्तर प्रदेश को हराकर पहली बार जीता सोना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली जम्मू-कश्मीर टीम रविवार को जम्मू पहुंची। टीम का स्वागत करने के लिए जम्मू-कश्मीर वॉलीबॉल एसोसिएशन के सदस्य पहुंचे थे। जम्मू-कश्मीर ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराकर पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। टीम ने उत्तराखंड, बिहार, मणिपुर और उत्तरप्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

खेल मंत्री सतीश शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट में टीम को इस शानदार सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची टीम के स्वागत के गर्मजोशी से किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने टीम को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। 14 सदस्यीय टीम में साहिब कलियर, आकाश मन्हास, गनिक शर्मा, साहिल शमीम, नासिर अजाज सोफी, करण राजपूत, नितिन, वाणी माहिर, आबिद गुलजार, बिलाल अहमद, संदीप सिंह, मोहित सिंह, कुणाल गोरान और रेहान परवेज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें