नेशनल स्कूल गेम्स के तहत विभिन्न भार वर्ग में पांच लड़के सेमीफाइनल में पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नेशनल स्कूल गेम्स के तहत भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में वुशू प्रतियोगिता जारी है। रविवार को मेजबान जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बॉयज वर्ग में जहां पांच पदक पक्के किए हैं, वहीं, गर्ल्स वर्ग में पांच खिलाड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई हैं।
जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ मणिपुर, राजस्थान और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में जगह बनने वाले प्रदेश के लड़कों में 60 किलोग्राम वर्ग में सूर्यांश सिंह, 70 किलोग्राम वर्ग में अरहम पर्रे, 75 किलोग्राम वर्ग में मेहरान अमीन, 80 किलोग्राम वर्ग में उमान आरिफ और 85 किलोग्राम वर्ग में मोहम्मद हसीब शामिल थे।
पदक मुकाबले में जगह बनाने वाली जम्मू-कश्मीर की लड़कियों में अरबीना नजीर, अलीजा शाह, सलीका फारूक, अनुम एजाज और सादिया गुलजार शामिल थीं।