फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 22 अंकों के साथ तमिलनाडु बना ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
राष्ट्रीय टेनीकोइट चैंपियनशिप के समापन के दौरान मौजूद मुख्य अति​थि व अन्य
विज्ञापन
पांच दिवसीय 36वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेनीकोइट चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

गांधीनगर ग्रीन फील्ड में हुआ आयोजन
21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से 500 खिलाड़ियों व ऑफिशयल ने लिया हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गांधीनगर ग्रीन फील्ड में पांच दिवसीय 36वीं सब जूनियर राष्ट्रीय टेनीकोइट चैंपियनशिप का शुक्रवार को समापन हो गया। पांच दिवसीय चैंपियनशिप में 21 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से 500 खिलाड़ियों और ऑफिशियल ने भाग लिया। ओवरऑल चैंपियन 22 अंकों के साथ तमिलनाडु पहले, 13 अंकों के साथ पुडुचेरी दूसरे और 12 अंकों के साथ आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।
समापन पर नगर निगम आयुक्त दिवांश यादव मुख्य अतिथि और डॉ. कौशल कुमार शर्मा विशेष अतिथि थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों में पदक वितरित किए। सिंगल बॉयज वर्ग में महाराष्ट्र के उत्कर्ष दिलीप पुणेवार ने स्वर्ण और नैतिक लीलाधर वर्मा ने कांस्य, पी. बाला दर्शन ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

वहीं, केरला के अद्यंद चौथे स्थान पर रहे। सिंगल गर्ल्स में तमिलनाडु की पी. पूर्णिमा ने स्वर्ण, एस. विंसी ने रजत पदक, कर्नाटक की सिनचना जी ने कांस्य और तनुजा चौथे स्थान पर रही।
बॉयज डबल में आंध्रप्रदेश की सिरीपुरापु साई कुमार और नीली गौतम संजय की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु की एस. शक्तिवेल और टी. अभिषेक की जोड़ी ने रजत पदक व कर्नाटक के आसिफ एजे और शरण कृष्णा टी की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
जम्मू-कश्मीर के बासित नबी और ओवैस बिलाल वानी की जोड़ी चौथा स्थान पर रही। गर्ल्स डबल में पुडुचेरी की पविश्का और दिव्याश्री बी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। ओडिशा की दिव्याज्योति पाल और प्रियदर्शिनी बेहरा की जोड़ी ने रजत पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

तमिलनाडु की आर. रितिका और ए. अस्मिता की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता, जबकि महाराष्ट्र के इशिका उमेश मिश्रा व अंकिता ईश्वर बॉम्बेटे की जोड़ी चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें