फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में सुभान्या ने जीते दो कांस्य पदक

विज्ञापन
टीम इवेंट में पदक जीतने वाली प्रदेश की फेंडर ​खिलाड़ी फोटो एसोसिएशन - फोटो : संभल में बनी दुकानें।
विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन से कैडेट ने एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में बनाई जगह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। 19वीं कैडेट अंडर-17 नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया हैं। चैंपियनशिप की सेबर स्पर्धा में सुभान्या शर्मा ने दो कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने व्यक्तिगत श्रेणी व टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर कैडेट एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में स्थान पक्का किया है।
नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप आठ से 11 जनवरी तक उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई थी। इसमें सुभान्या शर्मा व्यक्तिगत श्रेणी की स्पर्धा में अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया। इसके बाद टीम इवेंट में सुभान्या शर्मा ने साथी भव्या जम्वाल, एकनूर कौर और अमाध्या वर्मानी के साथ एक और कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

इस शानदार प्रदर्शन के चलते उनका कुवैत में होने वाली कैडेट एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। टीम के साथ कोच के रूप में मनिंदर पाल सिंह, आदर्श सलाथिया और राहुल शर्मा सुरजीत कौर मैनेजर के रूप में टीम के साथ थे।
विज्ञापन

जेएंडके फेंसिंग एसोसिएशन (जेकेएफए) के अध्यक्ष विजय कुमार, वरिष्ठ प्रशिक्षक रचना जम्वाल और शोटू लाल शर्मा सहित अन्य ने फेंसरों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें