गुलशन ग्राउंड जम्मू में पांच दिवसीय प्रतियोगिता का एडीजीपी ने किया उद्घाटन
प्रतिभागियों में जवान, राजपत्रित व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी भी दिखेंगे दम
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर-बटालियन स्पोर्ट्स मीट-2025 का आगाज सोमवार को हुआ। इसका आयोजन पांच दिन तक गुलशन ग्राउंड जम्मू में होगा। इसमें 34 यूनिट भाग ले रही हैं, जिनमें कश्मीर संभाग की 18 व जम्मू संभाग की 16 टीमें हैं। खिलाड़ी 40 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। इसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ राजपत्रित अधिकारी भी अपना खेल कौशल दिखाएंगे।
एडीजीपी आर्म्ड आनंद जैन ने स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर उन्हें खेल भावना के साथ स्पोर्ट्स मीट में खेल कौशल दिखाने को कहा। खेल प्रतियोगिता सशस्त्र पुलिस के भीतर शक्ति, भावना और एकजुटता का उत्सव है। उन्होंने कहा, यह सिर्फ खेल आयोजन नहीं, बल्कि परंपरा हैं जो अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प को दर्शाती है, जो हमारे पुलिस परिवार के मूल मूल्य हैं।
कार्यक्रम में मौजूद सेवानिवृत्त और कार्यरत पुलिस अधिकारियों, खिलाड़ियों, प्रबंधकों को शुभकामनाएं दीं। डीआईजी सशस्त्र और जम्मू शहर बटालियनों के कमांडेंट केगए प्रयासों की सराहना की। डीआईजी सशस्त्र विनोद कुमार ने प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ खेलने को कहा। इस दौरान सुनील गुप्ता आईजी क्राइम जम्मू-कश्मीर व अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।