24वीं जम्मू-कश्मीर यूटी खो-खो चैंपियनशिप का आगाज
गांधीनगर ग्रीन फील्ड पार्क के मैदान में खेले जाए रहे मुकाबले
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दो दिवसीय 24वीं जम्मू-कश्मीर यूटी खो-खो चैंपियनशिप का शनिवार को आगाज हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न राज्यों से 22 टीमें भाग ले रही हैं। मुकाबले गांधीनगर के ग्रीन फील्ड पार्क मैदान में खेले जाए रहे हैं। सेवानिवृत्त डीआईजी एएस सुभाष कुमार इसमें मुख्य अतिथि थे।
शनिवार को पुरुष वर्ग खेले गए मुकाबले में बारामूला ने पुंछ को पांच प्वाइंट से हराया। उधमपुर ने श्रीनगर को 12 प्वाइंट, जम्मू ने किश्तवाड़ को 15 प्वाइंट, किश्तवाड़ ने अनंतनाग पांच प्वाइंट, श्रीनगर ने राजोरी को चार प्वाइंट से हराया।
महिला वर्ग में खेले गए मुकाबलों में जम्मू ने किश्तवाड़ को छह प्वाइंट से हराया। बारामुला ने पुंछ को पांच प्वाइंट, उधमपुर ने श्रीनगर को तीन प्वाइंट, किश्तवाड़ ने अनंतनाग को चार प्वाइंट, बडगाम ने पुलवामा को दो प्वाइंट और श्रीनगर से राजोरी को मात दी। चैंपियनशिप का आज समापन होगा। ब्यूरो