फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला वर्ग में सीआरपीएफ, तमिलनाडु और ओडिशा पुलिस सेमीफाइनल में

Mon, 05 Feb 2024 03:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
72वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का छठा दिन, महिलाओं के क्वार्टरफाइनल सहित खेले गए नौ मुकाबले
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में सीआईएसएफ, ओडिशा, पंजाब और झारखंड पुलिस व आईटीबीपी क्वार्टर फाइनल में

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सीआरपीएफ, तमिलनाडु पुलिस और ओडिशा पुलिस की टीम ने 72वीं ऑल इंडिया पुलिस हॉकी प्रतियोगिता के महिला वर्ग के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। वहीं, पुरुष वर्ग में सीआईएसएफ, ओडिशा पुलिस, आईटीबीपी, पंजाब और झारखंड पुलिस ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। केके हक्कू हॉकी स्टेडियम में रविवार को महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल सहित नौ मुकाबले खेले गए।
महिला वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में सीआरपीएफ ने उत्तर प्रदेश पुलिस को शूटआउट में 2-1 से हराया। इससे पहले मैच में दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर थीं। सीआरपीएफ के लिए प्रिंचिला टिर्की और यूपी के लिए शैल कुमारी गुप्ता ने गोल किए। शूटआउट में शानदार गोलकिपिंग के लिए कलायानी कंडो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस को 2-0 से हराया। तमिलनाडू पुलिस के लिए मगेश्वरी और शोबिगा राघवी ने गोल किए। मगेश्वरी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला हिमाचल प्रदेश पुलिस और ओडिशा पुलिस के बीच खेला गया, जिसमें ओडिशा ने हिमाचल प्रदेश को 7-0 से रौंद कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ओडिशा के आशिम कंचन बारला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खबर लिखे जाने तक एसएसबी और हरियाणा पुलिस के बीच चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला जारी था।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में ग्रुप डी में सीआईएसएफ ने गुजरात पुलिस को 8-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सीआईएसएफ की ओर से विशाल जीत सिंह, नितिन और आदित्य छेत्री ने दो-दो गोल किए। विशाल राणा और लोकेश बोरा ने एक-एक गोल दागा। सीआईएसएफ के अंजेल मिंज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। ग्रुप सी में ओडिशा पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को 4-0 से हराया। ओडिशा के लिए अशोक लाकड़ा ने तीन गोल दागे, रोशन बहला ने एक गोल किया। बीरेंद्र लाकड़ा को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। ग्रुप बी में आईटीबीपी ने महाराष्ट्र पुलिस को 3-2 से हराया। जसविंदर सिंह ने दो गोल किए, जबकि अंकित ने एक गोल किया। अंकित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ग्रुप ए में पंजाब ने कर्नाटक को 7-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जसकरन सिंह और वरिंदर सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि नवप्रीत सिंह, कंवरजीत सिंह और बलविंदर सिंह ने एक-एक गोल किया। बलविंदर सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिन का अंतिम मुकाबला ग्रंप एच में झारखंड और तेलंगाना पुलिस के मध्य खेला गया। इसमें झारखंड ने तेलंगाना पुलिस को 6-1 से हराया। रॉबर्ट धोड्रे ने तीन गोल दागे, जबकि सुदर्शन, सुनीत लकड़ा और तितरू ओरांव ने एक-एक गोल किया। रॉबर्ट धोड्रे को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विभिन्न मैचों के मुख्य अतिथि एनएचपीसी के ईडी सुप्रकाश अधिकारी, खेल परिषद के सदस्य रणजीत कालरा, केके हक्कू हॉकी स्टेडियम के प्रबंधक अजय, हॉकी जेएंडके के महासचिव सुपिंदर दीप सिंह, जम्मू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा, जेकेएपी 8 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट रणजीत सिंह चिब और हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन



पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले आज से
सोमवार को पुरुष वर्ग में क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला क्वार्टर फाइनल सीआईएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच, दूसरा क्वार्टर फाइनल यूपी पुलिस और बीएसएफ के बीच, तीसरा क्वार्टर फाइनल आईटीबीपी और सीआरपीएफ के बीच और चौथा व अंतिम क्वार्टर फाइनल पंजाब और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें