फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मिजोरम के खिलाफ जेएंडके को बल्लेबाजों से उम्मीद, मुकाबला आज

Mon, 05 Feb 2024 03:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अंडर-23 वन डे ट्रॉफी : शरद पवार क्रिकेट अकादमी बीकेसी मैदान पर होगा मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर महिला क्रिकेट टीम सोमवार को महिला अंडर-23 वन डे ट्रॉफी में शरद पवार क्रिकेट अकादमी बीकेसी मैदान पर मिजोरम के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी। पिछले मुकाबले में सिक्किम के खिलाफ जेएंडके ने जीत का स्वाद चखा। इस जीत से महिला टीम का मनोबल बढा होगा और बढ़े हुए मनोबल के साथ टीम मिजोरम के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन

सिक्किम के खिलाफ जीत में जेएंडके के गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, जेएंडके के लिए सबसे बड़ी मुश्किल उनकी बल्लेबाजी है, जो प्रतियोगिता में चली नहीं है। खराब बल्लेबाजी के कारण ही जेएंडके को लगातार चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। जेएंडके की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की टीम ने सिर्फ एक बार सौराष्ट्र के खिलाफ सौ रन का आंकड़ा पार किया था, जबकि अन्य मुकाबलों में हरियाणा के खिलाफ 61, ओडिशा के खिलाफ 95 और राजस्थान के खिलाफ सिर्फ 88 रन ही बना सकी है। हैरानी की बात है कि किसी भी मुकाबले में टीम पूरे 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और टीम के किसी भी खिलाड़ी के नाम एक अर्धशतक तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें