पंजाब के पहलवान ने जीती कह पोहता दंगल प्रतियोगिता . कमेटी
बड़ी माली के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीनिया मीन को हराया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रियासी जिले के कटड़ा के अंतर्गत तीसरे वार्षिक कह पोहता दंगल का सोमवार को आयोजन हुआ। इसमें पंजाब के होशियारपुर के चूटा गनी ने कब्जा जमाया। 21 मिनट तक चले बड़ी माली के मुकाबले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीनिया मीन को हराया।
बड़ी माली के विजेता को 60 हजार और उपविजेता पहलवान को 40 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरी माली का मुकाबला जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुनीर पहलवान और पंजाब के साहिल के बीच हुआ। इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के मुनीर ने बाजी मारी। विजेता को 12 हजार और उपविजेता को नौ हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
तीसरा माली के मुकाबले में डोडा के नदीम ने दोमेल के माम हुसैन को हराया। विजेता को दस हजार उप विजेता को आठ हजार रुपये दिए गए। चौथा मुकाबला कठुआ के बिलावर निवासी व जम्मू-कश्मीर पुलिस के पहलवान फिजा ने जीता। उन्होंने पंजाब के होशियारपुर के पहलवान शमा को हराया। विजेता को नौ हजार रुपये जबकि उपविजेता को छह हजार रुपये दिए गए।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जम्मू जिले के अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा और पूर्व संयुक्त सचिव जेएंडके राज्य खेल परिषद व अध्यक्ष जेएंडके अध्यक्षता इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा मौजूद रहे। दंगल में प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। दंगल में कुल 49 मुकाबले हुए। कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार ने हिस्सा लेने वाले पहलवानों और लोगों का आभार जताया।