फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर को दिल्ली के हाथों 35 रन से हरा मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी : 19.4 ओवर में 126 रन पर सिमटी पारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को दिल्ली के हाथों 35 रन से हरा मिली है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 161 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
हिम्मत ने 46 गेंद पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए, जबकि मयंक रावत ने 20 गेंदों पर 29 और यश ढुल ने 27 रनों का योगदान दिया। जम्मू-कश्मीर के लिए युद्धवीर सिंह, रासिख सलाम, इरफान उल हक और आबिद मुश्ताक ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में, जम्मू-कश्मीर की टीम 19.4 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई और मैच 35 रनों से हार गई। कप्तान पारस डोगरा ने 39 गेंदों पर 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। शुभम खजूरिया ने 20 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। युद्धवीर सिंह ने 5 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 14 रन बनाए और अब्दुल समद ने 10 रन बनाए। दिल्ली के लिए हर्ष यादव ने 3 विकेट लिए, जबकि इशांत शर्मा, सिमरनजीत सिंह और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें