फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर ने मिजोरम को 146 रन से हराया

विज्ञापन
मिजोरम के ​खिलाफ जीत हासिल करने वाले जम्मू-कश्मीर की टीम फोटो जेकेसीए
विज्ञापन
वीनू मांकड़ ट्राफी : कामाक्ष के अर्धशतक व जैद की शानदार गेंदबाजी के दम प दर्ज की दूसरी जीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कामाक्ष शर्मा की 52 रन की पारी और जैद अहमद के चार विकेट के दम पर जम्मू-कश्मीर की पुरुष टीम ने मिजोरम की टीम को 146 रन के बड़े अंतर से हरा कर जीत का सफर जारी रखा है। इसके साथ ही वीनू मांकड़ ट्राफी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।
मुकाबला जयपुरिया क्रिकेट मैदान जयपुर में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 48.5 ओवर में 280 रन बना कर जीत के लिए 281 रन का लक्ष्य दिया। इसमें कामाक्ष शर्मा ने 50 गेंद पर आठ चौकों की 52 रन बनाए। इसके अलावा अरिहंत शर्मा ने 30 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रन, सलमान अहमद बख्शी ने 35 रन और हिमत रियाज ने 32 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

मिजोरम की तरफ से जोहन से सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। लक्ष्य के जवाब में बल्लेबाजी करते हुए मिजोरम की पूरी टीम 134 रन पर ही ढेर हो गई। साथ ही टीम को 146 रन की बड़ी हार का समाना करना पड़ा। टीम के लिए बेंजामिन ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 41 रन बनाए।
इसके अलावा सैम्यूला (17) और वालपुला ने (16) रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में जम्मू-कश्मीर के लिए जैद अहमद ने आठ ओवर में 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं, कृषांग ब्राह्मण ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को हुए मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने त्रिपुरा को हराया था। जम्मू-कश्मीर टीम के साथ राजू शर्मा मुख्य कोच, राकेश कौल मैनेजर, हुवैद हामिद सहायक कोच, जहूर सोफी सह प्रबंधक, रोहित सैनी प्रशिक्षक, हसीब उर रहमान फिजियोथेरेपिस्ट और शेख सुहैल वीडियो विश्लेषक के रूप में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें