फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ताड़का की डरावनी आवाज से भयभीत हो गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी कस्बे में रामलीला का आयोजन जारी है। इसमें ताड़का का दृश्य मंचित किया गया। इस दौरान ताड़का की डरावनी आवाज को सुनकर हर कोई भयभीत हो गया।
विज्ञापन

ताड़का को अपने बीच देखकर दर्शक शोर मचाने लगे। ताड़का के बेहतरीन प्रदर्शन करने पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। श्रीराम और लक्ष्मण के तीर से ताड़का का वध होने पर कस्बे में श्रीराम के जयघोष गूंज उठे। रामलीला मंच पर सबसे पहले आरती की गई और उसके बाद राक्षसों के दृश्य को मंचित किया गया। राक्षसों की ओर से साधुओं की भक्ति को भंग कर उन्हें तंग किया जा रहा था। इसके बाद मुनि विश्वामित्र ने दशरथ दरबार में पहुंचकर राम और लक्ष्मण को अपने साथ ले जाने के लिए कहा। रामलीला मंच पर हर कोई ताड़का का दृश्य देखने के लिए उतावला था। जैसे ही ताड़का की डरावनी आवाज आई और ताड़का दर्शकों के बीच पहुंची तो लोग चीख पुकार के साथ खड़े हो गए। ताड़का का रोल कर रहे कपिल गुप्ता ने भी बेहतरीन रोल किया उन्होंने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। आज सीता स्वयंवर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें